मुरादाबाद: आरक्षण सूची पर रोक से उम्मीदवारों में मायूसी
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। इसके लिए दिन भर पंचायत विभाग की टीम वहां जुटी रही। लेकिन शाम को आरक्षण की अंतिम सूची की प्रकाशन पर रोक लगाकर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। इसके लिए दिन भर पंचायत विभाग की टीम वहां जुटी रही। लेकिन शाम को आरक्षण की अंतिम सूची की प्रकाशन पर रोक लगाकर प्रशासन से जवाब मांगा गया है। प्रशासन इस मामले में 15 मार्च को जवाब दाखिल करेगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव शासन मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन के संबंध में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस मामले में सुनवाई करने के दौरान हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने को कहा है।
इसलिए आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन अभी नहीं होगा। हाईकोर्ट से रोक लगने के आदेश मिलते ही पंचायत राज विभाग ने जवाब दाखिल करने के लिए तैयारी कर ली है। आपत्तियों का भी निस्तारण कर लिया गया है। प्रशासन 14 को अंतिम प्रकाशन की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई थम गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने की तैयारी कर ली गई है। 15 मार्च तक जवाब दाखिल हो जाएगा। इसके बाद आगे जो आदेश होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। पंचायत चुनाव समय से होंगे। शासन और प्रशासन ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।
