महराजगंज: तेज आंधी ने ली ईंट-भट्टा के मुनीम की जान
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद में बीती रात आई आंधी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौनरिया बाबू गांव के पश्चिम सीवान में निर्माणाधीन ईंट-भट्टे पर मुनीम का दबा हुआ शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आंधी के कारण ईंट-भट्टे में बना सीमेंट का शेड क्षतिग्रस्त होने से …
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद में बीती रात आई आंधी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौनरिया बाबू गांव के पश्चिम सीवान में निर्माणाधीन ईंट-भट्टे पर मुनीम का दबा हुआ शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आंधी के कारण ईंट-भट्टे में बना सीमेंट का शेड क्षतिग्रस्त होने से उसके मलबे में दबकर मुनीम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम सीवान में निर्माणाधीन ईंट-भट्ठे पर लगे नल के पास गड्ढे में जमा पानी में शनिवार सुबह मुनीम का शव देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। एक मजदूर ने बताया कि बीती रात घनश्याम खाना खाकर नल पर हाथ धोने गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसे आस पास ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
मजदूरों का कहना है कि शनिवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में मुनीम के कपड़े दिखे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और भट्ठा मालिक को इसकी सूचना दी। ईंट भट्ठे पर मुनीम की मौत की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। शव के ऊपर मजदूरों के लिए बने सीमेंट का शेड टूट कर बिखरा पडा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आंधी के कारण उड़े शेड से चोटिल होकर मुनीम की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।
