हल्द्वानी: इंटरव्यू देने आई युवती से बंद केबिन में छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कैनाल रोड में कोचिंग संस्थान के संचालक ने इंटरव्यू देने आई युवती के साथ बंद केबिन में छेड़छाड़ कर दी। युवती विरोध करते हुए चिल्लाई तो संचालक ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और मुंह दबा दिया। इसका पता चलने पर परिचित भड़क उठे। उन्होंने संचालक की करतूत पर संस्थान में हंगामा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कैनाल रोड में कोचिंग संस्थान के संचालक ने इंटरव्यू देने आई युवती के साथ बंद केबिन में छेड़छाड़ कर दी। युवती विरोध करते हुए चिल्लाई तो संचालक ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और मुंह दबा दिया। इसका पता चलने पर परिचित भड़क उठे। उन्होंने संचालक की करतूत पर संस्थान में हंगामा काटा। पीड़ित युवती ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। आक्रोश देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

कुसुमखेड़ा निवासी एक युवती तीन दिन पहले कैनाल रोड में कोचिंग देने वाले एक संस्थान में रिसेप्सनिस्ट पद के लिए इंटरव्यू देने गई थी। युवती के अनुसार इंटरव्यू के दौरान कोचिंग संचालक ने उससे छेड़छाड़ की। युवती विरोध करते हुए चिल्लाई तो संचालक ने उसके बाल पकड़कर तमाचे जड़ दिए। चीखपुकार मचाने पर धमकी दी। युवती किसी तरह संचालक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची।
घटना से डरी-सहमी युवती ने दो दिन तक किसी को आपबीती नहीं बताई। युवती की मां ने इंटरव्यू के बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। युवती के पिता सेना में बाहर कार्यरत हैं। वह यहां मां और छोटे भाई के साथ रहती है। युवती के परिचितों को इस घटना का पता चला तो वह भड़क उठे। शनिवार को उन्होंने संस्थान पहुंचकर संचालक की हरकत पर हंगामा काटा। इसके बाद युवती ने चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना आरोपी राजेंद्र शर्मा निवासी हरियाणा हाल हल्द्वानी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चौकी बुला लिया। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट

पहले भी संचालक कर चुका ऐसी हरकतें

हल्द्वानी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि संचालक इससे पहले भी चार युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। लेकिन लोकलाज के चलते पीड़िताओं ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके चलते आरोपी के हौंसले और बुलंद हो गए। बदनीयति में उसके एक और युवती को निशाना बनाया।

पैरों पर खड़ा होने की चाह अब घटना से डिगा हौंसला
हल्द्वानी। परास्नतक पीड़ित युवती अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। इसके लिए वह रोजगार की तलाश में जुटी थी। इस बीच कोचिंग सेंटर में नौकरी के अवसर का पता चला तो वह इंटरव्यू देने चली गई। लेकिन संचालक की करतूत के बाद युवती के हौंसला डिग गया है। युवती अब रोजगार के लिए घर से बाहर निकलने के बारे में सोचने से ही कतरा रही है।

संबंधित समाचार