बरेली: खेत पर जा रहे किसान को स्कूटी ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को तेज गति से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने स्कूटी सवार को भी पकड़ लिया, लेकिन वह …

अमृत विचार, बरेली। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को तेज गति से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने स्कूटी सवार को भी पकड़ लिया, लेकिन वह अस्पताल से भाग गया। बताया जाता है कि स्कूटी सवार गणेशनगर थाना सुभाषनगर का रहने वाला है।

बिशारतगंज के गांव अखा निवासी नन्हे सिंह ने बताया कि उनके चाचा राजपाल सिंह (56) रेलवे क्रासिंग के पास स्थित खेत की रखवाली करने जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान राजपाल की मौत हो गई। नन्हे ने बताया कि हादसे के बाद स्कूटी चालक को पकड़ लिया। इलाज के लिए वह गांव के लोगों के साथ अस्पताल आया लेकिन अस्पताल से मौका मिलते ही वह भाग गया। नन्हें के अनुसार स्कूटी चालक थाना सुभाषनगर के गणेशनगर मोहल्ले का रहने वाला है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मजदूरी करने दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव ओंद निवासी नन्हे लाल ने बताया कि सत्यपाल (22) पुत्र गंगा सिंह उनका भतीजा था। गांव में काम न मिलने पर वह दिल्ली जा रहा था। पहले भी वहां मजदूरी करता था। उससे जो रुपये मिलते वह पत्नी, बच्चों और मां को भेजता।

शनिवार को वह दिल्ली जा रहा था। रास्ते में ओंद के पास रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सत्यपाल की मौत से पत्नी सीमा और मां हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यपाल का एक बेटा एक वर्ष का है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।

संबंधित समाचार