हल्द्वानी: बैंकों के निजीकरण के खिलाफ होना होगा एकजुट- एस नागराजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की आमसभा रविवार को जगदंबा नगर स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल में संपन्न हुई। आमसभा का शुभारंभ आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय मंत्री ए नागराज, उत्तरांचल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण साह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एस नागराजन ने कहा कि बैंकों के निजीकरण …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की आमसभा रविवार को जगदंबा नगर स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल में संपन्न हुई। आमसभा का शुभारंभ आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय मंत्री ए नागराज, उत्तरांचल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण साह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एस नागराजन ने कहा कि बैंकों के निजीकरण पर जोर दिया जा रहा है ताकि बैंकिंग को व्यापार बनाया जाए।

सरकारी बैंक दूरस्थ क्षेत्र में भी शाखा खोलकर जनता को बैंकिंग सेवाएं देता है जबकि निजी बैंक सिर्फ फायदे पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा इसके अलावा बैंक प्रबंधन जानबूझ कर कर्मचारियों के लिए दमनकारी नीतियां लागू कर रहा है ताकि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा सके। उन्होंने इस उत्पीड़न के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान किया गया। इधर नैनीताल बैंक प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही नीतियों पर भी आक्रोश जताया गया।

साथ ही प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला किया गया। इस अवसर पर 15-16 मार्च को बैंकों की निजीकरण के खिलाफ होने वाली हड़ताल को समर्थन देने का फैसला किया गया। इस दौरान चंद्रमोहन सिंह रावत, पीयूष पायल, चंद्रशेखर कन्याल, प्रवीण रावत, निशा कामथ, राज वैभव, दीपक सनवाल, अभय गुप्ता, मुकेश पंत आदि मौजूद थे।

 इन पर बैंक कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
बैंक कर्मियों पर जबरन गोल्ड लोन, कार लोन, होम लोन, खाते खोलने का टारगेट थोपने
महिला कर्मचारियों से देर रात तक कार्य लिए जाने

सभी कर्मचारियों के सुबह 10 बजे से देर सायं 7:30 बजे तक कार्य लिए जाने की मनमानी
कर्मचारियों से विचार विमर्श किए बिना मनमाने ढंग से शाखाएं खोलने पर
बैंक कर्मी को दिए जाने वाले खर्च में कटौती पर

 आज से बैंकों की दो दिनी हड़ताल शुरू 
बैंकों के निजीकरण के विरोध में आज से दो दिनी हड़ताल है। इस हड़ताल में अधिकांश बैंकों के शामिल होने की संभावना है। दो दिन बैंक बंद होने करोड़ों का लेन देन ठप होगा और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

संबंधित समाचार