ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, पहना स्पेशल मास्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर और ‘लेट नाइट टॉक शो’ की मेजबान लिली सिंह ने भारत सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति समर्थन दिखाने वाला मास्क पहनकर ग्रैमी पुरस्कार 2021 के रेड कॉर्पेट समारोह में शिरकत की। सिंह जो मास्क पहनकर समारोह में आईं, उस पर ‘आई स्टैंड विद …

लॉस एंजिलिस। भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर और ‘लेट नाइट टॉक शो’ की मेजबान लिली सिंह ने भारत सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति समर्थन दिखाने वाला मास्क पहनकर ग्रैमी पुरस्कार 2021 के रेड कॉर्पेट समारोह में शिरकत की।

सिंह जो मास्क पहनकर समारोह में आईं, उस पर ‘आई स्टैंड विद फार्मर्स’ (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं) लिखा था। 32 वर्षीय सिंह ने ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि रेड कॉर्पेट को मीडिया में काफी अच्छी कवरेज मिलती है, इसलिए यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने का उपयुक्त अवसर था।

सिंह ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, ”मैं जानती हूं कि रेड कार्पेट/पुरस्कार समारोह की तस्वीरों को सबसे अधिक प्रसारित किया जाता है, इसलिए मैं मीडिया के लिए यह तस्वीर साझा कर रही हूं। इसे बेझिझक प्रसारित करें।” इससे पहले, उन्होंने आंदोलनरत भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए पॉप स्टार रिहाना को धन्यवाद दिया था।

भारतीय किसान कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। रिहाना के फरवरी में किए ट्वीट के बाद दुनियाभर की कई हस्तियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने किसानों के प्रति समर्थन जताया था। स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका