महराजगंज: एसडीएम ने कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। आम जनता के लिए निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन/टीकाकरण सोमवार से नौतनवा बाईपास सीएससी और रतनपुर सीएससी पर प्रारंभ हो गया है। एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने बताया कि जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है और वरिष्ठ नागरिको की श्रेणी में है उनका प्राथमिकता के आधार पर कॅरोना टीकाकरण हो रहा है। साथ …

अमृत विचार, महराजगंज। आम जनता के लिए निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन/टीकाकरण सोमवार से नौतनवा बाईपास सीएससी और रतनपुर सीएससी पर प्रारंभ हो गया है।

एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने बताया कि जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है और वरिष्ठ नागरिको की श्रेणी में है उनका प्राथमिकता के आधार पर कॅरोना टीकाकरण हो रहा है। साथ ही जिनकी उम्र 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच है अगर वह किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो उनको कोरोना रोधी टीका लगना आवश्यक है।

जिसके लिए नगर क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कोरोना का टीकाकरण बाईपास सीएससी नौतनवा और सीएससी रतनपुर में हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को नौतनवा और रतनपुर दोनों सीएससी का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं।

संबंधित समाचार