बरेली: जेल ले जाने से पहले पुलिस ने आरोपी को खिलाया मुर्गा-दारू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जेल जाने से पहले पुलिस ने आरोपी को होटल में ले जाकर पार्टी कराई। उसे शराब पिलाई और मुर्गा भी खिलाया। पुलिस के इस कारनामे को कोई देख न ले, इसलिए पुलिस कर्मियों ने उसकी हथकड़ी को मफरल डाल कर ढक दिया। इतनी सतर्कता बरतने के बावजूद पुलिसकर्मियों की पोल खुल गई। …

अमृत विचार, बरेली। जेल जाने से पहले पुलिस ने आरोपी को होटल में ले जाकर पार्टी कराई। उसे शराब पिलाई और मुर्गा भी खिलाया। पुलिस के इस कारनामे को कोई देख न ले, इसलिए पुलिस कर्मियों ने उसकी हथकड़ी को मफरल डाल कर ढक दिया। इतनी सतर्कता बरतने के बावजूद पुलिसकर्मियों की पोल खुल गई। किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले चार पुलिसकर्मी एक आरोपी को जेल ले जाने से पहले हरूनगला के एक होटल में ले गए। वहां उसे मुर्गा और दारू परोसी गई। कोई आरोपी के हाथ में हथकड़ी न देख ले इसलिए हथकड़ी पर मफरल डाल दिया गया।

इस दौरान जब तक आरोपी दारू के साथ मुर्गा खाता रहा तब तक पुलिसकर्मी होटल के बाहर खड़े रहे। इसी बीच होटल में मौजूद युवक ने सारे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। इसके बाद सिपाहियों और आरोपी की पहचान कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज