गजरौला: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। सोमवार रात 8 बजे असम हाईवे पर थाना गजरौला के समीप पूरनपुर रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहे ट्रक ने पीलीभीत की ओर से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की …

गजरौला, अमृत विचार। सोमवार रात 8 बजे असम हाईवे पर थाना गजरौला के समीप पूरनपुर रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहे ट्रक ने पीलीभीत की ओर से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पुलिस को दी गई तो थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन से नंबर मिला कर रिश्तेदारों से बात की। तब जाकर उनकी शिनाख्त हो सकी।मृतक थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा निवासी 28 वर्षीय पलास पुत्र नेपाल और 27 वर्षीय विक्की पुत्र गोपाल थे। दोनों पड़ोसी हैं और किसी काम से उत्तराखंड के सितारगंज की ओर आए थे। वापस जाते वक्त रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गए हैं।तहरीर मिलने पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार