किच्छा: खुशियां बदली मातम में, बेटी की शादी कराकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। विवाह से लौट रहे लड़की के परिजनों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही पलों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुत्री का विवाह कर लौट रही मां की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , …

किच्छा, अमृत विचार। विवाह से लौट रहे लड़की के परिजनों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही पलों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुत्री का विवाह कर लौट रही मां की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जबकि दो महिलाओं सहित मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने के बाद कार विद्युत पोल से टकरा गई और कई बार पलटने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जानकारी के अनुसार बसंत गार्डन किच्छा निवासी जगदीश गोयल की पुत्री का विवाह समारोह बीती रात्रि दिनेशपुर में आयोजित हुआ था। आज सुबह विदाई कराने के बाद सुबह तड़के बसंत गार्डन किच्छा निवासी चचेरा भाई रॉकी गोयल पुत्र सुरेंद्र गोयल , निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल, अनीता गोयल पत्नी स्वर्गीय मदन गोयल ,कुसुम लता पत्नी ज्योति प्रकाश , मंजू गोयल पत्नी जगदीश गोयल अपनी कार से किच्छा लौट रहे थे कि रुद्रपुर मार्ग पर आदित्य चौक के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में पलट गई। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले राधा रेजिडेंसी, किशनपुर ,किच्छा निवासी चरण सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह राणा भी कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर एएसपी ममता बोहरा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन सिं , एसआई बबीता गोस्वामी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने 60 वर्षीय कुसुम लता देवी  56 वर्षीय मंजू देवी तथा चरण सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रॉकी गोय , निर्मला देवी तथा अनीता गोयल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार