अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोविड-19 से संक्रमित,सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुम्बई। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह फिलहाल सिंगापुर में पृथक-वास में हैं। सेनगुप्ता ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिलहाल उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, पर वह प्रशासन द्वारा तय सभी जरूरी नियमों का पालन कर रही …
मुम्बई। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह फिलहाल सिंगापुर में पृथक-वास में हैं। सेनगुप्ता ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिलहाल उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, पर वह प्रशासन द्वारा तय सभी जरूरी नियमों का पालन कर रही हैं।
उन्होंने लिखा, ” मैं जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मुझमें इस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और मैं सभी जरूरी नियमों तथा अपने डॉक्टर एवं प्रशासन द्वारा सुझाए गए एहतियातों का पालन कर रही रही हूं।”
उन्होंने लिखा, ” मैं फिलहाल सिंगापुर में एक उपचार केंद्र में पृथक-वास में हूं।” ”प्रकटन” की अभिनेत्री ने लगातार सहयोग और चिंता को लेकर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। सेनगुप्ता ने लिखा, ” मैं आप सभी से शांत और सुरक्षित रहने का अनुरोध करती हूं। मेरे परिवार एवं कर्मी सभी सुरक्षित हैं।”
