दिल्ली में चार्टर्ड अकांउटेंट की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों ने 45 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल मजलिस पार्क इलाके में रहते थे। उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऊषा रंगनानी ने बताया, “ मंगलवार सुबह करीब …

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों ने 45 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल मजलिस पार्क इलाके में रहते थे।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऊषा रंगनानी ने बताया, “ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति के जख्मी होने की पीसीआर को सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को शालीमार बाग के फोर्टि्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

आदर्श नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।

संबंधित समाचार