हल्द्वानी: पानी की बर्बादी रोकने और साफ-सफाई करने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। यह पखवाड़ा राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की ओर से राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप ‘नमामि गंगे’ देहरादून उत्तराखंड के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट और कालेज की प्राचार्य डॉ. …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। यह पखवाड़ा राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की ओर से राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप ‘नमामि गंगे’ देहरादून उत्तराखंड के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट और कालेज की प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत पहले दिन यानी मंगलवार को मुख्य अतिथि ने सभी को गंगा को स्वच्छ रखने को लेकर शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट ने कहा कि हम सभी को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना है। बाजार सामान लेने के लिए जूट या कपड़े आदि के बैग का प्रयोग करें। छात्राओं को जागरूकता के साथ ही मातृ शक्ति का आभास भी कराया। प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने कहा कि छात्राओं को अपने आसपास के जनमानस को जागृत करना चाहिए ताकि हम अपने आस-पास सफाई रख सकें। उन्होंने कहा कि घर में आने वाला पानी भी गंगा के समान ही है। इसकी महत्ता को भी समझते हुए पानी की बर्बादी नहीं करनी है। कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

काॅलेज की प्रोफेसर डॉ. ललिता जोशी ने बताया कि इस पखवाड़े में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। बुधवार यानी आज नमामि गंगे के तहत रैली निकाली जाएगी। इस दौरान सफाई को लेकर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।

इस अवसर पर ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रभा साह, डॉ. एसडी तिवारी, डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. फकीर नेगी, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. संध्या गड़कोटी, डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. बीना मथेला समेत छात्राएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार