हल्द्वानी: बीपीएल कार्ड न होने से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को नहीं मिल पा रहे पानी के कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जलसंयोजन कनेक्शन दिए जाने में बीपीएल और अन्तयोदय कार्ड की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर इंदिरा नगर की महिलाओं ने हल्द्वानी जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व पार्षद सैययद राशिद अली के नेतृत्व में धरना दिया गया। महिलाओं की मांग है कि राशन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जलसंयोजन कनेक्शन दिए जाने में बीपीएल और अन्तयोदय कार्ड की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर इंदिरा नगर की महिलाओं ने हल्द्वानी जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व पार्षद सैययद राशिद अली के नेतृत्व में धरना दिया गया। महिलाओं की मांग है कि राशन कार्ड की बाध्यता समाप्त कर उन्हें 100 रुपये में पानी के कनेक्शन दिए जाएं।

आरोप है कि शहरी क्षेत्रों के गरीब तबके के लोगों को 100 रुपये में पानी का कनेक्शन दिए जाने की योजना से सैकड़ों परिवार इसलिए वंचित हैं, क्योंकि उनके पास बीपीएल और अन्तयोदय कार्ड नहीं हैं। जिसके चलते जलसंस्थान उन्हें बिना कार्ड के पानी के कनेक्शन नहीं दे रहा है। इसको लेकर दर्जनों परिवारों को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धरने पर बैठी महिलाओं का आरोप है कि सरकार की यह घोषणा सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई है।

महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बीपीएल और अन्तयोदय कार्ड की बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इससे जहां गरीबों को जलसंयोजल के कनेक्शन मिलेंगे, वहीं उन्हें इन कनेक्शनों को दिए जाने से जलसंस्थान का राजस्व भी बढ़ेगा। जलसंस्थान कार्यालय पर चल रहे इस धरने में वार्ड संख्या-32 की पार्षद फईम जेबा सलमानी भी उपस्थित रही।

धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। धरने में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकील सलमानी, यासमीन,फरजाना, मजीदा, शमा परवीन समेत इंदिरा नगर की दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

संबंधित समाचार