अयोध्या: मोहब्बत से मौत तक, प्रेमी संग रह रही थी लिव इन रिलेशनशिप में, फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबू बाजार इलाके में एक युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। मामले की जानकारी पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की मां और बहन की ओर से शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया है। अयोध्या कोतवाली …

अयोध्या। जनपद के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबू बाजार इलाके में एक युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। मामले की जानकारी पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की मां और बहन की ओर से शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया है।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ही काशीराम कॉलोनी की रहने वाली एकता सैनी पुत्री बसंत सैनी का अभिषेक निषाद के साथ अफेयर हो गया था। एकता बीते 8 महीने से अपने प्रेमी अभिषेक निषाद के साथ अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित नरहर मंदिर में एक कमरे में रह रही थी। मंगलवार को एकता सैनी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला।

मामले की सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण की जानकारी मृतका के परिवार वालों को देकर उनको मौके पर बुला लिया। इसके बाद शव को नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय का कहना है कि काशीराम कॉलोनी निवासी यह युवती बाबू बाजार इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

मृतका की मां और बहन की ओर से शिकायती पत्र अयोध्या कोतवाली पुलिस को दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकरण के सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

संबंधित समाचार