बरेली: कुलपति से छात्र नेता ने की अभद्रता, कारण बताओ नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता ने पैर छूने से मना करने पर कुलपति से अभद्रता की। कुलपति से अभद्रता करने पर सुरक्षा प्रभारी ने छात्र को कुलपति के दफ्तर से बाहर कर दिया। कुलपति से अभद्रता के मामले में चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्या ने एमएसडब्ल्यू के छात्र अजय को कुलपति …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता ने पैर छूने से मना करने पर कुलपति से अभद्रता की। कुलपति से अभद्रता करने पर सुरक्षा प्रभारी ने छात्र को कुलपति के दफ्तर से बाहर कर दिया। कुलपति से अभद्रता के मामले में चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्या ने एमएसडब्ल्यू के छात्र अजय को कुलपति दफ्तर के बाहर हंगामा करने और दफ्तर के अंदर अभद्रता करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्र को बुधवार शाम 4 बजे तक अपने माता-पिता के साथ चीफ प्रॉक्टर को स्पष्टीकरण देना होगा नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे दिन विभिन्य विषयों के 112 छात्रों के प्रवेश हुए। पहले दिन 126 छात्रों के प्रवेश हुए थे। बचे हुए छात्रों के प्रवेश बुधवार को होंगे।

विश्वविद्यालय के नेहरू केंद्र में पीएचडी में प्रवेश हो रहे हैं। मंगलवार को सछास के नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में छात्र नेता अजय पटेल, आयुष गंगवार, शाहनवर, विक्रांत पाल व अन्य विश्वविद्यालय पहुंचे और बैंक में हड़ताल की वजह से अभ्यर्थियों की डिमांड ड्राफ्ट बनवाने में हो रही दिक्कत सामने रखी। छात्रों को लाइनों में लगना पड़ रहा है।

सबसे पहले छात्र नेहरू केंद्र में पहुंचे। यहां पर शिक्षकों से मामूली नोकझोंक हुई लेकिन उसके बाद यहां से सभी वापस लौट गए। उसके बाद सभी कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु ने छात्रों से आईकार्ड मांगे। आईकार्ड मांगने पर छात्र धरने पर बैठ गए। उसके बाद तीन छात्रों ने आईकार्ड दिए। इसके बाद अभिषेक यादव, अजय पटेल व एक अन्य छात्र अंदर कुलपति से मिलने पहुंचे।

अंदर पहुंचते ही अजय पटेल अचानक साइड से पहुंचकर कुलपति के पैर छूने लगा। कुलपति ने कोरोना की वजह से दूरी बनाने के लिए कहा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। सुरक्षा प्रभारी ने उसे रोका तो उनसे भिड़ गया। इसके बाद उसे बाहर खदेड़ दिया गया। प्रॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा प्रभारी ने मामले की लिखित शिकायत चीफ प्रॉक्टर से की। इसके बाद छात्र नेता को नोटिस जारी किया गया।

कोरोना फिर से बढ़ रहा है। कोरोना से बचने के लिए छह फिट की दूरी जरूरी है। डिमांड ड्राफ्ट में छात्रों को दिक्कत न हो इसके लिए एक बैंक से संपर्क करके सभी के डिमांड ड्राफ्ट बनवाए जा रहे हैं। -प्रो. केपी सिंह, कुलपति

कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा करने और अंदर कुलपति से अभद्रता करने वाले छात्र को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जबाव देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य छात्रों के बारे में पता किया जा रहा है। -प्रो. जेएन मौर्या, चीफ प्रॉक्टर

संबंधित समाचार