बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा का बुधवार को नई दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पार्टी के …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा का बुधवार को नई दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है।

राम स्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

संबंधित समाचार