एंटीलिया केस: एनआईए करेगी अन्य लोगों के शामिल होने की भी जांच
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के निकट जिलेटिन की छड़े बरामद होने के मामले में एनआईए के इस दावे से नया मोड़ आ गया है। इसमें कुछ ‘अन्य लोग’ भी शामिल थे, जो गिरफ्तार किये गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को कथित रूप से निर्देश दे रहे थे। मामले की जांच …
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के निकट जिलेटिन की छड़े बरामद होने के मामले में एनआईए के इस दावे से नया मोड़ आ गया है। इसमें कुछ ‘अन्य लोग’ भी शामिल थे, जो गिरफ्तार किये गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को कथित रूप से निर्देश दे रहे थे।
मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किये गए वाजे ”कुछ लोगों” के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसकी जांच होनी अभी बाकी है। अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदा वाहन और धमकी भरा पत्र मिलने से संबंधित इस मामले में वाजे दूसरे जांचकर्ता थे। उन्होंने कहा कहा कि जांच के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।
एनआईए को जांच पूरी कर निष्कर्ष के बारे में बताना चाहिये: जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि एनआईए को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी एसयूवी मिलने के मामले में बीच-बीच में जांच के बारे में जानकारी देने के बजाय तफ्तीश पूरी होने के बाद निष्कर्ष के बारे में बताना चाहिये। पाटिल ने कहा, ”मैंने कल भी यह मांग की थी कि एनआईए को जांच पूरी कर निष्कर्ष के बारे में बताना चाहिये। बेहतर होगा कि एनआईए बीच-बीच में खुलासे करने के बजाय जांच पूरी कर निष्कर्ष के बारे में बताए।
शहरी विकास मंत्री तथा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक के दौरान वाजे से संबंधित मामले पर चर्चा हुई है। पाटिल से जब इन खबरों के बारे में पूछा गया कि राकांपा ने शिवसेना से शिकायत की है कि परिवहन मंत्री अनिल परब गृह मंत्रालय के कामकाज में दखल दे रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि , ”ऐसी कोई जानकारी मुझे नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ”इस मामले पर मेरे सामने कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे नहीं पता कि गृह मंत्री ने ऐसी कोई शिकायत की है।”
अंबानी के घर के पास विस्फोटक से लदी कार भाजपा पदाधिकारी: कांग्रेस
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने बुधवार को आरोप लगाया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के समीप विस्फोटक से लदी जिस मर्सिडीज कार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जब्त किया है और जिसका उपयोग आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने की थी। वह कार ठाणे के भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी की है। सावंत ने ट्विटर पर लिखा है कि जब्त मर्सिडीज कार मामले में भाजपा का संबंध उजागार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस मर्सिडीज कार को मृतक मनसुख हिरेन ने 17 फरवरी को उपयोग किया था, उसके सामने आये फोटो में ठाणे जिले का एक भाजपा पदाधिकारी दिख रहा है। महाराष्ट्र भाजपा क्या इसका स्पष्टीकरण देगी।
सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार के पूर्व मालिक ने कहा, एनआईए का सहयोग करूंगा
मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई एक मर्सिडीज कार के पूर्व मालिक ने बुधवार को कहा कि यदि वाहन के संबंध में पूछताछ के लिये एनआईए उनसे संपर्क करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे। एनआई ने वाजे को गिरफ्तार कर उस कार को जब्त कर लिया है।
वाजे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार मिलने के मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच के केन्द्र में हैं। महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी तथा कार के पूर्व मालिक सारांश भास्कर ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिये वह कार बेच दी थी। उन्होंने दावा किया कि वह कार खरीदने वाले व्यक्ति को नहीं जानते। भास्कर ने यह भी कहा कि वह वाजे को नहीं जानते और मंगलवार को ही उनके बारे में सुना। उन्होंने कहा कि एनआईए ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन अगर जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे।
