बरेली: शहर के इस चौराहे पर होगी पुलिस की पैनी नजर, नहीं पहना हेलमेट तो भरना होगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर में अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं। एसपी ट्रैफिक ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब शहर के व्यस्त चौराहे से कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट के नहीं निकल सकेगा। नई व्यवस्था पहले चौकी चौराहे पर लागू होगी। ट्रैफिक रुकते ही वहां तैनात सिपाही बिना …

अमृत विचार, बरेली। शहर में अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं। एसपी ट्रैफिक ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब शहर के व्यस्त चौराहे से कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट के नहीं निकल सकेगा। नई व्यवस्था पहले चौकी चौराहे पर लागू होगी। ट्रैफिक रुकते ही वहां तैनात सिपाही बिना हेलमेट के बाइक चालकों के चालान काटेंगे।

नए नियम से ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को अवगत करा दिया गया है। चौकी चौराहे पर ट्रैफिक के रुकते ही चारों तरफ तैनात सिपाही बगैर हेलमेट के वाहन चालकों का फोटो खींचेंगे। साथ ही उनका चालान काटेंगे। इसके लिए चौराहे पर आठ ट्रैफिक के सिपाही तैनात किए जाएंगे। यह लोग सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगे। चौकी चौराहे पर प्लान सफल होने के बाद इसे अन्य चौराहों पर भी लागू किया जाएगा।

जल्द ही चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात करके बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान किसी की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। इसलिए जब भी चौकी चाराहे से निकले तो हेलमेट लगाकर ही निकलें।
-राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक

संबंधित समाचार