खटीमा: मां पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से टकराई गाय, बड़ा हादसा होने से टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अंमृत विचार। मां पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टनकपुर स्टेशन से करीब एक किमी पहले गाय टकरा गई। इससे इंजन का प्रेसर पाइप फटने से ट्रेन ने पीछे को करीब चालीस-पचास की किमी की गति से भागी। इससे ट्रेन में सवार करीब चालीस-पचास यात्रियों व स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना …

खटीमा, अंमृत विचार। मां पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टनकपुर स्टेशन से करीब एक किमी पहले गाय टकरा गई। इससे इंजन का प्रेसर पाइप फटने से ट्रेन ने पीछे को करीब चालीस-पचास की किमी की गति से भागी। इससे ट्रेन में सवार करीब चालीस-पचास यात्रियों व स्टाफ में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही इज्जतनगर कंट्रोल रूम ने टनकपुर से खटीमा तक सभी गेटों को बंद करा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बन गई। ट्रेन को करीब 19 किमी दूर चकरपुर व खटीमा के बीच नदन्ना नहर पुल के पास रोक लिया गया। इस बीच बड़ा हादसा टल गया। करीब सवा छह बजे दूसरे इंजन के आने के बाद ही ट्रेन को रवाना हो सकी। ट्रेन दिल्ली से टनकपुर को आ रही थी।

जनकारी के अनुसार मां पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब 3:20 बजे खटीमा स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद रेल जैसे ही बनबसा में रूकने के बाद टनकपुर से एक किमी पहले पहुंची थी कि इंजन से एक गाय टकरा गई। इससे ट्रेन के इंजन में प्रेसर पाइप फट गया और प्रेसर जीरो हो गया तो ट्रेन पीछे को दौड़ने लगी।

इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल बोर्ड को दी गई तो खटीमा तक सभी गेटों को बंद करा दिया। इस बीच चकरपुर-खटीमा के बीच किमी 42-19 में गिटटी डालकर ट्रेन की स्पीड कम कर रोक दिया गया। खटीमा से स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी मौके पर पंहुचो। रेलवे के टनकपुर से लेकर खटीमा तक का स्टाफ पहुंच गया। स्टेशन अधीक्षक कापड़ी ने यात्रियों को अन्य संसाधनों से टनकपुर पहुंचाया। इस बीच जगह-जगह करीब दो घंटे तक फाटक बंद होने से जाम लग गया।

खासकर खटीमा स्टेशन में हड़कंप मचा रहा। खटीमा के मेलाघाट व लोहियाहेड रोड के क्रांसिंग में जाम की स्थिति बन गई। ट्रेन ड्राइवर मुबारक अंसारी ने बताया कि जानवर टकराने से वीपी पाइप फट गया। आरपीएफ के टनकपुर से एसआई एसके मिश्रा ने बताया कि ट्रेन पीछे भागते ही सभी कंट्रोल रूम से अलर्ट कर दिया गया था। इससे अभी तक जानमाल की को सूचना नहीं मिली है।

संबंधित समाचार