बरेली: छुट्टा पशुओं की धरपकड़ का अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर व गांव में आतंक का पर्याय बने छुट्टा पशुओं की धरपकड़ शुरू हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मवेशियों को पकड़कर पशु आश्रय स्थल तक पहुंचाया गया। दो दिन में करीब एक दर्जन पशुओं को गोशाला …

अमृत विचार, बरेली। शहर व गांव में आतंक का पर्याय बने छुट्टा पशुओं की धरपकड़ शुरू हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मवेशियों को पकड़कर पशु आश्रय स्थल तक पहुंचाया गया। दो दिन में करीब एक दर्जन पशुओं को गोशाला पहुंचाया गया है।

छुट्टा पशुओं की चहलकदमी से किसानों के साथ आमजन भी परेशान थे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों को हर रोज मवेशी नुकसान पहुंचा रहे थे। फसलों को चट करने की शिकायतें आम थी। शहर में हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों तक इनका जबरदस्त आतंक था। इनकी धरपकड़ के लिए पूर्व में अभियान चलाया गया था, लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद यह अभियान ठप हो गया।

इस समस्या को ‘अमृत विचार’ ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। शासन स्तर पर भी इनकी धरपकड़ को लेकर शिकायतें हुई। जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रकरण को लेकर गंभीर हुए जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिये।

सीवीओ ललित कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में नगर निगम की टीम के साथ पशुपालन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छह से सात छुट्टा मवेशियों को पकड़ा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में खेतों व सड़कों पर मंडरा रहे कई गोवंश पकड़े गए। शहर में सीवीओ ने स्वयं भ्रमण कर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर पशु आश्रय स्थल भेजवाया। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो पशुओं के पकड़े जाने के बाद किसान बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

संबंधित समाचार