फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अयोध्या रवाना हुए अक्षय कुमार, शेयर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए। इस फिल्म का निर्देशन ‘परमाणु’ और ‘तेरे बिन लादेन’ से चर्चा में आने वाले अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में पुरातत्वविद् की भूमिका में …

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए।

इस फिल्म का निर्देशन ‘परमाणु’ और ‘तेरे बिन लादेन’ से चर्चा में आने वाले अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में पुरातत्वविद् की भूमिका में है।फिल्म का मुहूर्त शूट अयोध्या में हो रहा है। अक्षय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जैकलीन और नुसरत संग तस्वीर साझा की है, जिसमें वो प्लेन के पास बैठकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘’ एक विशेष फिल्म, विशेष शुरुआत। मुहूर्त शूट करने के लिए राम सेतु की टीम अयोध्या रवाना। इसके साथ ही यात्रा शुरू। आप सभी लोगों से विशेष शुभकामनाओं की जरूरत।’’

संबंधित समाचार