हल्द्वानी: किशोर सुधार गृह से खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागे 7 बच्चे, दो बच्चे घर से बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोर सुधार गृह से 14 से 18 साल की उम्र के 7 नाबालिग फरारा हो गए। देर रात 2:30 बजे दो मंजिला पर बने कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वे भाग गए। गुरुवार को पुलिस ने तलाश के दौरान दो बच्चों को उनके घर से बरामद कर लिया। सभी आरोपी चोरी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोर सुधार गृह से 14 से 18 साल की उम्र के 7 नाबालिग फरारा हो गए। देर रात 2:30 बजे दो मंजिला पर बने कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वे भाग गए। गुरुवार को पुलिस ने तलाश के दौरान दो बच्चों को उनके घर से बरामद कर लिया। सभी आरोपी चोरी के अपराधिक मामले को लेकर सुधार गृह में रखे गए थे।
बुधवार रात बच्चों के भागने के करीब दो घंटे बाद गार्ड ने खिड़की से रस्सी लटकती देखी तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।भागे गए पांच नाबालिग राजपुरा और एक तीन पानी व एक लालकुआं का है। पुलिस ने दो नाबालिग को घर से बरामद कर लिया है। सुधार गृह के अधीक्षक समेत चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मालूम हो कि किशोर संप्रेषण गृह में इस समय 13 बच्चे रखे गए थे, जिनमें संगीन आपराधिक वारदातों में निरुद्ध छह बच्चों को बिल्डिंग के प्रथम तल में रखा गया था, जबकि चोरी के मामले के सात बच्चों को दूसरे तल में रखा गया था। वहीं ऊपरी हिस्से की बैरक में राजपुरा, गौजाजली और सुभाष नगर, लालकुआं के बच्चे रखे गए थे। सुबह रात में दूसरे तल में रह रहे सात बच्चों ने बैरक की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और जाली फाड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद चादरों की रस्सी बनाकर उसके सहारे से परिसर में उतरे। इसके बाद सभी दीवार पर सीढ़ी लगाकर बाहर निकल गए।
सुबह करीब पांच बजे के समय जब चौकीदार महेंद्र पाल ने रस्सी लटकी हुई देखी तो हैरान रह गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित अफसरों को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी, सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। तलाश के दौरान दो बच्चे घर से मिल गए, बाकि अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है।
