रामपुर : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
रामपुर अमृत विचार। थाना क्षेत्र की तहसील टांडा के निकट सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम …
रामपुर अमृत विचार। थाना क्षेत्र की तहसील टांडा के निकट सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना मिलक खानम के ग्राम बढ़ईयों वाला मंझरा निवासी असगर अली पुत्र नौशे अली अपनी पत्नी हसीन जहां साथ बाइक से मुरादाबाद के थाना भगतपुर गांव रोशनपुर बहेड़ी से अपनी पुत्री के घर से आ रहे थे। टांडा-लालपुर मार्ग पर लालपुर की ओर जा रही बस की साइड लग जाने से बाइक पर बैठे पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। कुछ देर बाद असगर अली की मौत हो गई।
उसी दौरान रामपुर की ओर से रामपुर की पुलिस लाइन निवासी कुलदीप सिंह व डूंगरपुर रामपुर निवासी रवि भी बाइक से टांडा की ओर आ रहे थे। उनकी भी बाइक बस से टकरा गई। इससे वे भी गिरकर घायल हो गए। महिला व दोनों युवकों को राहगीरों व अन्य लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां अस्पताल ले जात समय बाइक सवार रवि की मौत हो गई।
