आज का राशिफल | 19 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज मन लगाकर कार्य करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देंगे। बच्चे पढ़ाई और गृहकार्यों में रुचि लेंगे। किसी कौटुम्बिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। वृष राशि आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अधिकारी वर्ग के लिये समय उत्तम है। सम्पर्क सूत्रों के माध्यम …

मेष राशि

आज मन लगाकर कार्य करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देंगे। बच्चे पढ़ाई और गृहकार्यों में रुचि लेंगे। किसी कौटुम्बिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे।

वृष राशि

आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अधिकारी वर्ग के लिये समय उत्तम है। सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। महिलाओं के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। मूल्यवान वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि
आज कोई बीती हुई नकारात्मक बात आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं। बदलते मौसम के कारण सुस्ती रहेगी। युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मन में परोपकार की भावना रहेगी। अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें।

कर्क राशि

आज विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में आपको नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनस्तर को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

सिंह राशि

आज घर के आसपास सुखद वातावरण रहेगा। राजनीतिक सम्पर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। लोग आपका आत्मविश्वास बढ़ायेंगे। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।

कन्या राशि

समय का भरपूर सदुपयोग करें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। घरेलू कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। सभी कार्य निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। लोन और टैक्स संबन्धित मामलों को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि

आज उच्च आदर्शों के मार्ग में आप चलेंगे। भरोसेमंद लोग आपका विश्वास तोड़ सकते हैं। अनजान व्यक्तियों के साथ ज्यादा लेन-देन न करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा का आपको आभास होगा।

वृश्चिक राशि

आज किसी शारीरिक दर्द से आपको छुटकारा मिलेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक लाभ के समाचार से आनन्दित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहेगा।

धनु राशि

आज उच्च प्रबन्धन कौशल के कारण आपके सभी काम सफल होंगे। विनोदी स्वभाव के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। किसी गुप्त चिन्ता का आपको समाधान मिल जायेगा। अपने कर्म के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

मकर राशि

आज अहंकार और गुस्से के कारण आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। सन्तान को इच्छित सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। शासन वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। कला और साहित्य में आप रुचि लेंगे। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

कुंभ राशि

आज आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

मीन राशि

आज प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज घूमने जा सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से काफी प्रसन्न रहेंगे।