बरेली: सावधान! मैसेज देखकर लालच में आए तो ठगे जाओगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। जालसाज इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। मैसेज और सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों से ठगी की जा रही है। व्हाट्सएप पर कॉल करके केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी व कार जीतने के लुभावने ऑफर दिखाकर ठगी कर रहे हैं। खासतौर …

अमृत विचार, बरेली। ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। जालसाज इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। मैसेज और सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों से ठगी की जा रही है। व्हाट्सएप पर कॉल करके केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी व कार जीतने के लुभावने ऑफर दिखाकर ठगी कर रहे हैं। खासतौर से होली की त्योहार नजदीक आते ही जालसाजों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है।

बदलते दौर में जालसाजों के ठगी का पैंतरा बदलता जा रहा है। पहले ग्राहकों को एटीएम लॉक होने पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर अक्सर फोन आते थे। अब पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे के हेड-ऑफिस की तरफ से कॉल आने की जानकारी देकर ठगा जा रहा है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप कॉल को भी आरोपी हथियार बनाए हुए हैं।

इसमें जालसाज ग्राहक के खाते का ब्योरा लेकर या तो रुपये उड़ा दे रहे हैं या फिर अपना खाता नंबर भेजकर उसमें रुपये भेजने को बोल रहे हैं। दोनों ही सूरत में चूक होने पर ग्राहक जालसाजी के शिकार हो रहे हैं। इसमें ऑनलाइन शॉपिंग और कोरियर कंपनियों के प्रतिनिधियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। इस तरह के कई मामले सामने भी आ चुके हैं लेकिन एक भी मामले में जालसाजों का पता नहीं चल सका है।

कोरोना काल का खूब मिल रहा फायदा
कोरोना संकट की वजह से ज्यादातर बड़े घराने के लोगों ने बाजार से दूरी बना ली है। इसलिए भी इन दिनों ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज बढ़ा है। किसी भी सामान को मंगाने के बाद तुरंत ही फोन घनघनाने लगता है और फिर लकी ड्रॉ में विजेता बनने की जानकारी दी जा रही है क्योंकि तुरंत ही सामान ग्राहक के पास पहुंचा होता है तो उन्हें भी लगता है कि कंपनी की ओर से ही फोन कॉल आया होगा। ऐसे में लोग या तो अपने खाते का ब्योरा जालसाजों को दे रहे हैं या फिर उनके खाते में रकम भेज दे रहे हैं।

एक फोन, खाते से उड़ गए 30 हजार
पिछले सप्ताह रामपुर गार्डन निवासी निजी कॉलेज का एक छात्र जालसाजी का शिकार हुआ था। मॉल से शॉपिंग करने के बाद जैसे ही वह घर आया तो उसके पास कॉल आया कि दो हजार रुपये की खरीद की है। इस पर एक हजार रुपये का बोनस मिला है। कुछ देर बात करने के दौरान छात्र जालसाल की बात में आ गया और उसके द्वारा भेजा गया लिंक खोलते ही ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से दो बार में खाते से 30 हजार की रकम निकाल ली गई।

संबंधित समाचार