बरेली: राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर 8 बंदी जेल से रिहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जुर्माना न दे पाने के कारण जिला जेल में बंद छह बंदियों का जुर्माना चुकाकर उन्हें शुक्रवार को रिहा करा दिया गया। सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजसेवियों ने कैदियों की मदद की। कर्मचारी नगर निवासी रमेश चंद्र मिश्रा, भोज दत्त मिश्रा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हैं। उन्होंने प्रदेश …

अमृत विचार, बरेली। जुर्माना न दे पाने के कारण जिला जेल में बंद छह बंदियों का जुर्माना चुकाकर उन्हें शुक्रवार को रिहा करा दिया गया। सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजसेवियों ने कैदियों की मदद की।

कर्मचारी नगर निवासी रमेश चंद्र मिश्रा, भोज दत्त मिश्रा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने की खुशी में शुक्रवार को जिला जेल में बंद नेमपाल सिंह निवासी भमोरा, संजय उर्फ बंटू निवासी आरपीएफ थाना सिटी, रविन्द्र निवासी बिथरी चैनुपर, सूरज, गुड्डू निवासी इज्जनगर और नन्हा निवासी इज्जतनगर का जुर्माना भर दिया।

इसके बाद सभी लोगों को शुक्रवार को जिला जेल से रिहा कर दिया गया। जेल अधीक्षक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि रमेश चंद्र मिश्रा ने बंदियों पर लगा जुर्माना जमा कर दिया। इसके बाद 6 बंदियों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया है।

संबंधित समाचार