बरेली: कोविड जांच से बचने के लिए दोपहर बाद आ रहे आरटीओ दफ्तर
अमृत विचार, बरेली। आरटीओ दफ्तर में जब से कोरोना संक्रमित मिले हैं तब से लोगों की सुरक्षा के लिए हर दिन एंटीजन कैंप लग रहा है। लिहाजा, जांच से बचने के लिए लोग दोपहर में टीम के जाने के बाद दफ्तर पहुंच रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन …
अमृत विचार, बरेली। आरटीओ दफ्तर में जब से कोरोना संक्रमित मिले हैं तब से लोगों की सुरक्षा के लिए हर दिन एंटीजन कैंप लग रहा है। लिहाजा, जांच से बचने के लिए लोग दोपहर में टीम के जाने के बाद दफ्तर पहुंच रहे हैं।
संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन छह लोगों में संक्रमण हुआ था। इसके अगले दिन भी भीड़ पर कोई फर्क नहीं पड़ा मगर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर व्यक्ति का टेस्ट करना शुरू किया तो लोग बचने लगे। वह अब दो बजे के बाद ही अपना कार्य कराने आते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिनका स्लॉट सुबह का है मगर वह दोपहर बाद अपना लाइसेंस बनवाने आ रहे हैं। ऐसे में दोपहर और सुबह दोनों स्लॉटों के लोग एक साथ एकत्र हो रहे हैं और भीड़ भी बढ़ रही है।
