बरेली: बिन बारिश मुंशीनगर में सड़क पर जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मुंशीनगर क्षेत्र में शिव मंदिर के पास सड़क पर बिन बारिश के जलभराव हो गया है। इससे लोगों का वाहन से तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल है। मुख्य रास्ता होने से दिनभर लोग यहीं से होकर निकलते हैं। नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। बावजूद कोई सुध नहीं ली …

अमृत विचार, बरेली। मुंशीनगर क्षेत्र में शिव मंदिर के पास सड़क पर बिन बारिश के जलभराव हो गया है। इससे लोगों का वाहन से तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल है। मुख्य रास्ता होने से दिनभर लोग यहीं से होकर निकलते हैं।

नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। बावजूद कोई सुध नहीं ली गई। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस क्षेत्र में नाली नहीं बनी है। नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सड़क पर सामने ही नवनिर्मित आकांक्षा एन्क्लेव फेस टू कॉलोनी का रास्ता भी है। जलभराव से लोगों को वहां से निकलने में गिरने का डर रहता है। कॉलोनी में नालियों की व्यवस्था न होने से घरों का पानी सड़क के गड्ढे में एकत्र हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से है।

कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद विधायक व मंत्री तक भी अपनी बात पहुंचाई लेकिन वहां से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कुछ घर ऊंचाई पर बने हैं। इस कारण उनका पानी छोटी सी नाली के माध्यम से नीचे की तरफ बहता है।

सड़क पर बने गड्ढे में जमा होता है जिसकी वजह से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या दुपहिया वाहनों व पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है। सड़क से स्कूली बच्चों की भी आवाजाही रहती है। स्कूल जाने के लिए गड्ढे को पार करके या किनारों से होकर निकलना पड़ता है, ऐसे में खतरा और भी बढ़ जाता है।

संबंधित समाचार