40 मिनट तक परेशान रहे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स, सोशल साइट्स का हुआ था सर्वर डाउन
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम की ये सोशल साइट अचानक से डाउन हो गईं। जिस वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया के अनुसार शुक्रवार रात 11:00 बजे में अचानक से वाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया था। लेकिन 11:40 के करीब साइट ठीक तरीके …
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम की ये सोशल साइट अचानक से डाउन हो गईं। जिस वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया के अनुसार शुक्रवार रात 11:00 बजे में अचानक से वाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया था। लेकिन 11:40 के करीब साइट ठीक तरीके से काम करना शुरू हो गई।
इस दौरान कुछ उपयोगकर्ताओं के फेसबुक खातों में लॉगिन नहीं हो पाया, तो कुछ फोटा-वीडियो अपलोड नहीं कर पाए। वाट्सएप पर इधर से उधर भेजे गए मीडिया संदेश सेंड तो हुए, लेकिन दूसरी तरफ डाउनलोड नहीं हो पाए। इंस्टाग्राम में भी ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
