NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया
डुनेडिन। न्यूजीलैंड ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 29 ओवर बाकी रहते बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली। बांग्लादेश की टीम 41 . 5 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। महमूदुल्लाह ने 54 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिये मार्टिन गुप्टिल …
डुनेडिन। न्यूजीलैंड ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 29 ओवर बाकी रहते बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली। बांग्लादेश की टीम 41 . 5 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। महमूदुल्लाह ने 54 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाये।
न्यूजीलैंड के लिये मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे । उन्होंने डेवोन कोंवे (27) के साथ दूसरे विकेट के लिये 65 रन जोड़े।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकरर गेंदबाजी का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउटस्विंग डालकर तामिम इकबाल को परेशान करर दिया। बोल्ट ने 27 रन देकर चार विकेट लिये। दस ओवर के बाद बांग्लादेश के दो विकेट 33 रन पर गिर चुके थे। इन शुरूआती झटकों से टीम निकल ही नहीं सकी। न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में बांग्लादेश ने सभी 28 मैच गंवाये हैं।
