बाराबंकी: वेतन ना मिलने पर संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान न किए जाने से संविदा कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग के मंडलीय अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने बताया कि बाराबंकी जनपद में ओरियन कंपनी द्वारा विभिन्न डिवीजनों के अंतर्गत सब स्टेशनों पर संविदा कर्मियों की तैनाती …

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान न किए जाने से संविदा कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग के मंडलीय अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने बताया कि बाराबंकी जनपद में ओरियन कंपनी द्वारा विभिन्न डिवीजनों के अंतर्गत सब स्टेशनों पर संविदा कर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन कंपनी द्वारा संविदा कर्मियों को समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

कुछ जगहों पर 4 माह का तो कुछ जगहों पर एक से 2 माह का भुगतान बकाया है। जिसको लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है।

मार्च माह में होली का त्योहार भी है परंतु मानदेय न मिलने के कारण संविदा कर्मी परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकारियों को अवगत करा कर कार्य बहिष्कार किया गया था लेकिन उसके बावजूद भी भुगतान नहीं हो सका है। शनिवार को रामसनेहीघाट, दुल्हदेपुर, टिकैतनगर, दरियाबाद, कोटवा धाम ,सफदरगंज सहित विभिन्न सब स्टेशन के संविदा कर्मियों ने रामसनेहीघाट डिवीजन पर प्रदर्शन करके तत्काल मानदेय दिलाए जाने की मांग की।

इस मौके पर संघ के संरक्षक वरदान शंकर त्रिपाठी, रणधीर सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मराज, दीनानाथ, उपेंद्र कुमार, कमलेश, दुर्गेश सहित दर्जनों संविदा कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार