हल्द्वानी: प्रमोद को हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार, भूपेंद्र कुंभ भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल हुआ है। लालकुआं सीओ प्रमोद शाह को हल्द्वानी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि हल्द्वानी सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को कुंभ ड्यूटी पर भेज दिया गया है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि शासन की मांग पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल हुआ है। लालकुआं सीओ प्रमोद शाह को हल्द्वानी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि हल्द्वानी सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को कुंभ ड्यूटी पर भेज दिया गया है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि शासन की मांग पर हल्द्वानी सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी को कुंभ ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह लालकुआं सीओ सिटी प्रमोद शाह को हल्द्वानी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इधर, आदेश जारी होने के साथ ही शाह ने सर्किल कार्यालय में प्रभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि सप्ताह में अधिकांश दिन हल्द्वानी में कामकाज देखेंगे। जरुरत पड़ने पर लालकुआं जाएंगे।

संबंधित समाचार