काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मी को लगी गोली, घायल
काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक फैक्ट्री कर्मी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई ने गोली मारकर बाइक लूटने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाना पुलिस …
काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक फैक्ट्री कर्मी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई ने गोली मारकर बाइक लूटने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर कुंडा पुलिस ने दो नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मंडी के पीछे नीलकंठ कॉलोनी निवासी ओमकार ने कुंडा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका भाई संजय (27) पुत्र विजय पाल हरियावाला स्थित पशुपति लेमिनेटर में मजदूरी करता है। विगत 17 मार्च को शाम करीब 8:30 बजे उसका भाई संजय बाइक से जा रहा था। बैलजुड़ी नहर के पास नीलकंठ कॉलोनी निवासी जय सिंह मिला और उसे छोड़ने की बात कही। कुछ आगे चलने पर दो और लोग खड़े मिले। लेनदेन को लेकर संजय व जय सिंह के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जय सिंह के साथी जोगा ने तमंचे से संजय के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली संजय के बाएं कंधे में लगने से वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।
ओमकार ने तहरीर में कहा कि सभी हमलावर उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। घायल युवक को आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जय सिंह, जोगा के खिलाफ नामजद व एक अन्य के खिलाफ धारा 323, 307, 392, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
