लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना संक्रमित, एम्स में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 20 मार्च को यहां एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रविवार को एक बयान में बताया कि बिरला की हालत स्थिर है और उनके अहम अंग सामान्य …

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 20 मार्च को यहां एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रविवार को एक बयान में बताया कि बिरला की हालत स्थिर है और उनके अहम अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक, 58 वर्षीय बिरला 19 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और अगले दिन उन्हें एम्स कोविड केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया ।

संबंधित समाचार