बागेश्वर: मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। काफलीगैर तहसील के बोहाला गांव निवासी एक आशा वर्कर की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन …

बागेश्वर, अमृत विचार। काफलीगैर तहसील के बोहाला गांव निवासी एक आशा वर्कर की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में उसका निधन हो गया। सूचना के बाद राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
राजस्व पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण टाकुली ने बताया कि बोहाला निवासी आशा वर्कर 40 वर्षीया लीला देवी पत्नी किशन मेहता अपने मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। चारा काटते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में उसके सिर तथा अन्य शरीर में गंभीर चोट गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसका निधन हो गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहले पंचनामा भरा और बाद में जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जबकि पति जम्मू कश्मीर में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की जानकारी उसे भी दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिावर को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

संबंधित समाचार