लखनऊ: जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर संघर्ष समिति लाएगी मुस्कान, आर्थिक सहयोग राशि की शुरूआत की
लखनऊ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उ.प्र. द्वारा रविवार को काकोरी रविदास मन्दिर के प्रांगण में कक्षा एक से आठ तक के 16 बच्चों को एक हजार की आर्थिक सहायता सहित कापी-पेन्सिल, कलर बाक्स, जमैट्री बाक्स व स्नैक्स उपलब्ध कराया। संघर्ष समिति की ओर से यह सहायता गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को ‘‘कांशीराम …
लखनऊ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उ.प्र. द्वारा रविवार को काकोरी रविदास मन्दिर के प्रांगण में कक्षा एक से आठ तक के 16 बच्चों को एक हजार की आर्थिक सहायता सहित कापी-पेन्सिल, कलर बाक्स, जमैट्री बाक्स व स्नैक्स उपलब्ध कराया। संघर्ष समिति की ओर से यह सहायता गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को ‘‘कांशीराम निर्धन विद्यार्थी आर्थिक सहायता योजना के तहत दी गई।
समिति का कहना है कि आरक्षण समर्थक ऐसे सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष आर्थिक मदद तब तक देंगे जब तक वह पढ़ लिखकर अपने पैरों पर न खड़े हो जायें। उनकी जरुरत सहायता की धनराशि को बढ़ाया भी जायेगा। इस अवसर पर गरीब बच्चों के अभिभावकों को भी गमछा भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि आप बच्चों की पढ़ाई जारी रखें, आरक्षण समर्थक आपके साथ हैं।
गौरतलब है कि कांशीराम जयन्ती की पूर्व संध्या पर प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने यह ऐलान किया था कि विगत वर्षों में सरकार द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की जो छात्रवृत्ति योजना बन्द कर दी गयी है, उससे गरीब छात्र हतोत्साहित हैं। उनका उत्साह बना रहे, उसके मद्देनजर आरक्षण समर्थक काक र्मि‘‘पे बैक टू सोसाइटी के तहत‘‘ अपनी सैलरी से आर्थिक सहायता करेंगे। जिसका नाम ‘‘मान्यवर कांशीराम निर्धन विद्यार्थी आर्थिक सहायता योजना‘‘ रखा गया था। रविवार को उसकी विधिवत शुरूआत लखनऊ से कर दी गयी, जो धीरे धीरे पूरे प्रदेश में दलित व पिछड़े वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को सहायता देने के रूप में जारी रहेगी।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी छात्रों को शपथ दिलायी कि वह बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर कांशीराम साहब के बताये हुए रास्ते पर चलकर अपनी शिक्षा को पूरी कर समाज और देश को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान देंगे। आज जिन विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गयी उनमें प्रमुख रूप से सौम्या, संजू, रोहित, समर, अनमोल, सिद्धार्थ, शगुन, अंशिका, राधा, पलक, रश्मि, मुस्कान, दिव्यांश, विशेष, आदर्श व अनिकेत थे।
