बरेली: जोन में चार साल की तुलना में डकैती 77 फीसदी कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली जोन में चार साल में गंभीर अपराधों में काफी कमी आयी है। एडीजी जोन ने वर्ष 2016 की तुलना में वर्ष 2020 में हुए अपराधों का आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत चार सालों में डकैती में 77 फीसदी, लूट में 72 फीसदी और हत्या में 32 फीसदी की कमी आयी …

अमृत विचार, बरेली। बरेली जोन में चार साल में गंभीर अपराधों में काफी कमी आयी है। एडीजी जोन ने वर्ष 2016 की तुलना में वर्ष 2020 में हुए अपराधों का आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत चार सालों में डकैती में 77 फीसदी, लूट में 72 फीसदी और हत्या में 32 फीसदी की कमी आयी है।

इसके अलावा महिला हत्या में 32 फीसदी, बलात्कार में 47 फीसदी, फिरौती के लिए अपहरण में 56 फीसदी, महिला अपहरण में 47 फीसदी, गोकशी में 68 फीसदी, सीलभंग में 34 फीसदी, बलवा में 51 फीसदी, गृहभेदन में 50 फीसदी, चोरी में 30 फीसदी और वाहन चोरी में 45 फीसदी की कमी आयी है।

बरेली के देवरनियां में दर्ज लव जिहाद के पहले मुकदमे का भी जिक्र रिकॉर्ड में किया गया है। जोन में पुलिस ने 20 मार्च 2017 से गैंगस्टर एक्ट के 186 मामलों में 1,01,52,01,658 रुपये की संपत्ति जब्त की है। गैंगस्टर एक्ट के 2234 मुकदमों में 7108 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भी पुलिस ने कई कार्रवाई की हैं। पिछले चार वर्षों में जोन में कोई दंगा भी नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार