असम में बोले जेपी नड्डा- ‘कांग्रेस के दांत खाने के और… दिखाने के कुछ और’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लंबे वक्त तक असम के साथ धोखा देने का ही काम किया है। कांग्रेस के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और हैं। उन्होंने …

डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लंबे वक्त तक असम के साथ धोखा देने का ही काम किया है। कांग्रेस के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद है। वह केरल में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और पश्चिम बंगाल तथा असम में उससे हाथ मिला लिया है।”

नड्डा ने कहा कि पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने असम को उसकी अस्मिता वापस लौटाने का काम किया है। बोडो विवाद का मसला कई दशकों तक रुका रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे खत्म करने का काम किया। उन्होंने कहा कि चाय बागान में काम करने वालों के लिए हमारी सरकार ने स्पेशल मेडिकल डिस्पेंसरी चलाने का काम किया। अब मोदी सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये सिर्फ चाय बागान के लिए जारी किए हैं।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस हमेशा कहती कुछ है जबकि करती कुछ और है…वह समाज को बांट रही है।” नड्डा ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि विपक्षी दल के सत्ता में आने का अर्थ अंधेरे दिनों की शुरुआत है जबकि भाजपा का मतलब विकास है। उन्होंने कहा, ”यदि आप अंधेरा चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ चले जाएं। लेकिन यदि आप विकास चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ थाम लें।”

 

 

संबंधित समाचार