कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, फैन्स से कहा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स को ये दुखद खबर सुनाई है। एक्टर ने पॉजिटिव का साइन शेयर करते हुए फैन्स से …

मुंबई। बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स को ये दुखद खबर सुनाई है। एक्टर ने पॉजिटिव का साइन शेयर करते हुए फैन्स से अपने लिए दुआ मांगी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- पॉजिटिव हो गया। दुआ करो।

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने लैक्मे फैशन वीक में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान वे भूलभुलैया फेम अपनी कोस्टार कियारा आडवाणी संग नजर आए थे।

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनके हाथ में ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी कई फिल्में हैं। इसके अलावा एक और फिल्म ‘धमाका’ है, जिसकी शूटिंग वह खत्म कर चुके हैं।

 

संबंधित समाचार