रानीखेत: समाज को नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के एनएसएस के करीब 150 छात्र-छात्राओं द्वारा एक दिवसीय शिविर के छठे दिन एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवकों ने गांव किलकोट में नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय किलकोट में बोर्ड मेंबर नीति आर्य व महिला मंगल दल की …
रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के एनएसएस के करीब 150 छात्र-छात्राओं द्वारा एक दिवसीय शिविर के छठे दिन एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवकों ने गांव किलकोट में नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय किलकोट में बोर्ड मेंबर नीति आर्य व महिला मंगल दल की सदस्यों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु कुमार ने नशा मुक्ति पर विचार प्रस्तुत किए और युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर चिंता व्यक्त की। स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश सिंह नेगी ने किया। इस दौरान डॉ नमिता मिश्रा, डॉ. हेमलता भट्ट, रश्मि मुकेश चंद ने सहयोग किया।
