आईपीएल 2021 में शाकिब अल हसन के खेलने पर सस्पेंस, बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड करेगा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने को कहा है कि वह नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बंगलादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) पर पुनर्विचार कर रहा है। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने शाकिब की ओर से लगाए गए आरोप …

ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने को कहा है कि वह नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बंगलादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) पर पुनर्विचार कर रहा है।

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने शाकिब की ओर से लगाए गए आरोप कि श्रीलंका में आगामी टेस्ट श्रृंखला के बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने का बयान देकर राष्ट्रीय बोर्ड ने उनकी गलत व्याख्या की थी। रविवार को अपने आवास पर एक अनौपचारिक बैठक बुलाई, जिसमें शाकिब की एनओसी पर पुनर्विचार करने की बात कही गई।

शाकिब अल हसन ने बीते रविवार को दावा किया था कि बीसीबी  ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बजाय आईपीएल को तरजीह देने के उनके फैसले को गलत तरीके से पेश किया। उनके मुताबिक जिसने भी ऐसा कहा उन्होंने लेटर को ठीक से नहीं पढ़ा।

 

संबंधित समाचार