बरेली: जिला अस्पताल में बनेगी नई ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड, नक्शा तैयार
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी का बहुत जल्द कायाकल्प किया जाएगा जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिला अस्पताल को महिला जिला अस्पताल की तर्ज पर तीन मंजिला भवन में तब्दील किया जाएगा जिसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द शासन को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जाएगा। हाल …
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी का बहुत जल्द कायाकल्प किया जाएगा जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिला अस्पताल को महिला जिला अस्पताल की तर्ज पर तीन मंजिला भवन में तब्दील किया जाएगा जिसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द शासन को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जाएगा।
हाल ही में एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा ने डीएम नितीश कुमार के समक्ष नई ओपीडी बनवाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने तर्क दिया था कि जिस भवन में वर्तमान में ओपीडी संचालित हो रही है वह भवन काफी जर्जर हो गया है वहीं परिसर में स्थान कम होने के चलते मरीजों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने पर कई बार परिसर से बाहर तक मरीजों की लाइन लग जाती है। प्रबंधन के अनुसार हॉस्पिटल परिसर में भी चार मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें भूतल पर ओपीडी संचालित की जाएगी। पुरानी ओपीडी में जिस प्रकार चिकित्सक कक्ष बने हुए हैं इसी प्रकार कक्ष का निर्माण कराया जाएगा वहीं मरीजों के बैठने के लिए अलग से बैंच परिसर में लगवाए जाएंगे। किस प्रकार भवन में ओपीडी संचालन होगा वहीं निर्माण के लिए प्रबंधन ने एक कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी भी दे दी है। संस्था ने भवन का नक्शा भी तैयार कर लिया है।
जिलाधिकारी के समक्ष जिला अस्पताल में चार मंजिला भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा था। जिसमें नई ओपीडी और इमरजेंसी बनाने की योजना है। निजी फर्म ने नक्शा भी तैयार कर दिया है।
डा. सुबोध शर्मा, मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक
