गोवा निगम चुनावों के परिणाम बताते हैं कि जनता विकास के एजेंडे को सराह रही: पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद गोवा। निगम चुनाव 2021 के परिणाम दिखाते हैं कि हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता सराह रही है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी तारीफ करता हूं, जो जनता के बीच गए और चुनाव अभियान में कड़ी मेहनत की।

ज्ञात हो कि भाजपा ने गोवा में छह नगर परिषदों में पांच में जीत दर्ज की। पार्टी ने पणजी नगर निगम में भी बहुमत हासिल किया। हालांकि, यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा गया था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सदस्यों के नेतृत्व में पैनल को मैदान में उतारा था।

संबंधित समाचार