मुरादाबाद: साहब…मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लो, हमें यह मार डालेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साहब! बेटे से मुझे जान का खतरा है, संपत्ति से बेदखल करने के बाद भी वह जबरन मकान में रह रहा है। कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुका है। देहांत होने से पहले वह अपनी मां को भी अक्सर मारता-पीटता था। लिहाजा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साहब! बेटे से मुझे जान का खतरा है, संपत्ति से बेदखल करने के बाद भी वह जबरन मकान में रह रहा है। कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुका है। देहांत होने से पहले वह अपनी मां को भी अक्सर मारता-पीटता था। लिहाजा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

यह गुहार सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी साबिर ने एसएसपी से लगाई। दोपहर को साबिर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि वह करीब 70 साल के हो गये हैं। पत्नी का देहांत हो चुका है। उसकी भी बाइपास सर्जरी हुई है।

साबिर का कहना था कि उनका बेटा मौहम्मद रुबैद बेहद शातिर है। वह लोगों को ब्लैकमेल करता है। साबिर के अनुसार रुबैद और उसकी पत्नी समीना उन्हें तथा उनकी स्वर्गवासी पत्नी को भी पीटते थे। बेटे और बहू की प्रताड़ना से उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बेटे और उसकी पत्नी को अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया। इसके बाद भी रुबैद अपने परिवार के साथ उनके मकान में भूतल पर रहता है। वह इसी मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं।

आरोप है कि बेटे व बहू तथा उसके मायके वालों ने साबिर का जीना हराम कर रखा है। मकान अपने नाम कराने के लिए रुबैद और समीना ने कई बार उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत भी की मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिश्तेदारों ने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए। उसका कहना है कि 19 मार्च को फिर बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की कोशिश की। किसी तरह से उसने जान बचाई। साबिर ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार