अयोध्या: रोडवेज बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के रूदौली थाना क्षेत्र के एनएच- 27 पर रौजागांव के पास कानपुर से बस्ती जा रही रोडवेज बस को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस में सवार 6 यात्रियों की जहां मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के रूदौली थाना क्षेत्र के एनएच- 27 पर रौजागांव के पास कानपुर से बस्ती जा रही रोडवेज बस को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस में सवार 6 यात्रियों की जहां मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना देर रात की बतायी जा रही है।

सीओ रूदौली डॉ. धमेन्द्र यादव ने बताया कि रौजागांव के पास गोरखपुर लेन पर दो रोडवेज की बसें एक साथ चल रही थीं। अचानक एक ट्रेलर ने इनके पीछे टक्कर मार दी जिससे दोनों बसें रूक गयी। बसों में बैठीं सवारियां और चालक-परिचालक उतर कर बस को देखने लगे। इसी दौरान एक ट्रेलर आया और उसने पीछे से टक्कर मार दी जिससे कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष दो घायलों का उपचार किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि हाईवे पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

संबंधित समाचार