गरमपानी: मित्र बन पुलिस ने बचाई महिला की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिली महिला को अस्पताल पहुंचा कर आखिरकार उसकी जान बचा ली। महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। बेतालघाट ब्लॉक के रतौड़ा गांव के समीप कोसी नदी क्षेत्र में एक महिला के बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। काफी …

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिली महिला को अस्पताल पहुंचा कर आखिरकार उसकी जान बचा ली। महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

बेतालघाट ब्लॉक के रतौड़ा गांव के समीप कोसी नदी क्षेत्र में एक महिला के बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। काफी लोग मौके पर जुटे पर किसी ने भी महिला तक पहुंचने की हिम्मत नहीं दिखाई। थाना पुलिस बेतालघाट को सूचना भिजवाई गई। थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा मय टीम मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को साथ ले महिला को कोसी नदी क्षेत्र से उठाकर एंबुलेंस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया। जानकारी जुटा महिला के परिजनों को भी सूचना भिजवाई गई।

महिला की पहचान सोनगांव निवासी राधा देवी पत्नी महेंद्र सिंह के रूप में हुई। सीएचसी बेतालघाट में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला गांव से नदी क्षेत्र तक कैसे पहुंची अभी इस बारे में महिला साफ साफ नहीं बता पा रही है।

फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते बेतालघाट पुलिस महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

संबंधित समाचार