भिकियासैंण: सल्ट उपचुनाव को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट उपचुनाव को लेकर भिकियासैंण में बनाए गए केंद्र में नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन इस चुनाव के लिए तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। रिटर्निंग ऑफीसर सल्ट राहुल साह ने बताया है कि किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र अवकाश को …
भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट उपचुनाव को लेकर भिकियासैंण में बनाए गए केंद्र में नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन इस चुनाव के लिए तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
रिटर्निंग ऑफीसर सल्ट राहुल साह ने बताया है कि किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र अवकाश को छोडक़र 30 मार्च नामांकन पत्र ग्यारह बजे से तीन बजे तक न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 31 मार्च को की जाएगी। साह ने बताया कि नाम वापसी के लिए तीन अप्रैल तक की अवधि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सल्ट विधानसभा में मतदान 17 अप्रैल सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापनों का करना होगा प्रमाणीकरण
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया है कि सल्ट विधानसभा में उप निर्वाचन की घोषणा होने के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापनों को मीडिया को देने से पूर्व उनका प्रमाणीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का कार्यालय वर्तमान में आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम के समीप तहसील परिसर में बनाया गया है। जिसमें उम्मीदवार विज्ञापनों का प्रमाणीकरण करा सकते हैं।
