बरेली: निदेशक कर रहे थे समीक्षा बैठक, कर्मचारियों ने एसडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वाणिज्यिक निदेशक इंजीनियर प्रदीप कक्कड़ सर्किट हाउस के सामने स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में मंगलवार को बिजली अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एसडीओ और संविदा कर्मचारी में विवाद हो गया। आरोप है कि एसडीओ ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। बाद में संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ पर …

अमृत विचार, बरेली। वाणिज्यिक निदेशक इंजीनियर प्रदीप कक्कड़ सर्किट हाउस के सामने स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में मंगलवार को बिजली अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एसडीओ और संविदा कर्मचारी में विवाद हो गया। आरोप है कि एसडीओ ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। बाद में संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में बैठक में शामिल एक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह धरने पर बैठे कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद संविदा कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। कार्रवाई के डर से अधिकारियों ने यह पूरा प्रकरण नोडल अधिकारी से भी छिपा लिया।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक वाणिज्यिक इंजीनियर प्रदीप कक्कड़ और नोडल अधिकारी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने महानगर सबस्टेशन पर हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने एसडीओ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, एसडीओ का आरोप था कि संविदा कर्मचारी को उपभोक्ता से पैसे लेते हुए पकड़ा था। नोडल अधिकारी के दौरे के बीच हंगामे की बात सुन बिजली अधिकारी सकते में आ गए।

आनन-फानन में शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा संविदा कर्मियों को समझाने पहुंचे। इसके बाद संविदा कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन वापस लिया। निदेशक ने अभियंताओं को बेहतर राजस्व वसूली, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य विभागीय कार्यों के बेहतर और प्रभावी काम करने के निर्देश दिए। धरना प्रदर्शन करने वालों में संगठन मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया व जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, विशाल, कौशल अजय शर्मा, तस्लीम खान, रूम सिंह, गुर्जर, जहीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

निदेशक अचानक पहुंचे मिशन उपकेन्द्र का निरीक्षण करने
मंगलवार को 33/11 केवी मिशन विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत शिविर कैंप लगाया गया, जिसमें विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटर व बिल संबंधी 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता बरेली जोन तारिक मतीन, अधीक्षण अभियंता शहर नन्द किशोर मिश्र, ग्रामीण तारिक जलील व अधिशासी अभियंता नगरीय प्रथम राजेश शर्मा पहुंच गए।

कैंप में पहुंचकर कैंप की प्रगति जानी गई। उपकेंद्र पर बकायेदार समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को प्रेरित कर जल्द से जल्द बकाया धनराशि जमा करवाने का निर्देश दिया। अवर अभियंता सानेन्द्र सिंह को एकमुफ्त समाधान योजना में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए कहा।

संबंधित समाचार