कोरोना की बढ़ती रफ्तार फिर से कर रही है जीना मुहाल, 25 मार्च से 4 अप्रैल तक इन दो जिलों में लॉकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीड। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर से लॉकडाउन का दौर वापस आने की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के दो जिलों बीड और नांदेड़ में 25 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र में बीड के …

बीड। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर से लॉकडाउन का दौर वापस आने की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के दो जिलों बीड और नांदेड़ में 25 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र में बीड के जिलाधिकारी रवींद्र जगताप ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को एक आदेश जारी किया।

जिसमें 25 मार्च की आधी रात से लेकर चार अप्रैल की आधी रात तक पूरे जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई। जगताप ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम और निजी संगठनों द्वारा चलाई जाने वाली बसों को रोक दिया जाएगा। चिकित्सा सेवा के लिए दो व्यक्तियों को स्वास्थ्य के आधार पर एक ऑटोरिक्शा में यात्रा करने की अनुमति होगी।

चिकित्सा प्रसंस्करण इकाइयों, कृषि प्रसंस्करण इकाइयों, डेयरियों और संबंधित इकाइयों को छोड़कर सभी प्रकार के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, उद्योग, कार्यशालायें, गोदाम और अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान, सुबह सात से नौ बजे तक खुले रहेंगे। दूध और सब्जियां पूर्वाह्न 10 बजे तक बेची जा सकेंगी।

कुछ व्यक्तियों और संगठनों जैसे बैंकों, एटीएम, मीडिया सहित अखबार, टीवी समाचार चैनलों, डाक, इंटरनेट डेटा सेवा प्रदाताओं, कृषि उपज के परिवहन, किराने की दुकानों, खाद्य पदार्थों, फलों, सब्जी मछली के व्यवसाइयों को नियम से छूट दी गई है लेकिन उन्हें समय सीमा का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बीड के बाद महाराष्ट्र का नांदेड़ जिला भी इस कड़ी में शामिल हो गया है। नांदेड़ में कल यानी 25 मार्च से 4 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता